नमस्कार दोस्तों, क्या आप जानते हैं कि न्यूजीलैंड ने हाल ही में अपने वीजा नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं, जिससे भारतीयों के लिए वहां नौकरी पाना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है? जी हां, एक ऐसा देश जो अपनी खूबसूरत वादियों और शांतिपूर्ण जीवन के लिए जाना जाता है, अब काम करने के इच्छुक लोगों के लिए बड़े अवसर लेकर आया है। न्यूजीलैंड सरकार ने हाल ही में वीजा पॉलिसी को और अधिक लचीला बनाया है, जिसका सीधा फायदा भारतीय कामगारों को मिलेगा। अगर आप भी विदेश में काम करने का सपना देख रहे हैं और अपने करियर को इंटरनेशनल स्तर पर बढ़ाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है। यह बदलाव न्यूजीलैंड में Skilled Workers की भारी कमी को देखते हुए किया गया है। नए नियमों में Work Visa की अवधि बढ़ाई गई है, वर्क एक्सपीरियंस की शर्तें आसान की गई हैं और परिवार को साथ लाने के लिए, आवश्यक Income Criteria को भी स्पष्ट किया गया है। आज के इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि इन नए नियमों से भारतीयों को कैसे लाभ मिलेगा, कौन-कौन से सेक्टर में मौके मिल सकते हैं और कैसे आप Work Visa के लिए आवेदन कर सकते हैं।
न्यूजीलैंड में Skilled Workers की कमी क्यों बढ़ रही है, और इसके मुख्य कारण क्या हैं?
न्यूजीलैंड, जो अपनी स्थिर अर्थव्यवस्था और शानदार जीवनशैली के लिए जाना जाता है, हाल के वर्षों में Skilled Workers की भारी कमी का सामना कर रहा है। इस कमी का सबसे बड़ा कारण कोविड महामारी के दौरान लगाए गए कड़े यात्रा प्रतिबंध और वीजा नियम थे, जिसके चलते कई विदेशी कामगार अपने देश वापस लौट गए। महामारी के दौरान बॉर्डर्स बंद होने से न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा। कई इंडस्ट्रीज जैसे कृषि, हेल्थकेयर, कंस्ट्रक्शन और हॉस्पिटैलिटी में workers की भारी कमी महसूस की गई। यहां तक कि कई स्थानीय नागरिक भी बेहतर अवसरों की तलाश में ऑस्ट्रेलिया और अन्य विकसित देशों में माइग्रेट कर गए, जिससे लेबर शॉर्टेज और बढ़ गई। इस कमी को पूरा करने के लिए न्यूजीलैंड सरकार ने अब अपने वीजा नियमों को आसान बनाने, और Foreign Workers को आकर्षित करने का फैसला किया है। यह बदलाव न केवल न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा, बल्कि उन लाखों भारतीयों के लिए एक सुनहरा अवसर भी साबित हो सकता है, जो विदेश में काम करने का सपना देखते हैं।
न्यूजीलैंड के वीजा नियमों में हाल ही में कौन-कौन से मुख्य बदलाव किए गए हैं?
न्यूजीलैंड सरकार द्वारा हाल ही में किए गए वीजा नियमों के बदलावों ने विदेशी कामगारों के लिए कई रास्ते खोल दिए हैं। इन बदलावों में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि Work Visa के लिए आवश्यक Experience को कम कर दिया गया है। पहले, किसी भी विदेशी नागरिक को न्यूजीलैंड में काम करने के लिए कम से कम तीन साल का वर्क एक्सपीरियंस होना जरूरी था। लेकिन अब इस नियम में बदलाव करते हुए इसे घटाकर दो साल कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अब कम Experience वाले कामगार भी न्यूजीलैंड में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, Seasonal Workers के लिए दो नए वीजा कैटेगरी भी पेश की गई हैं। पहली कैटेगरी के तहत Experienced Seasonal Workers को, तीन साल की वैधता वाला मल्टी-एंट्री वीजा दिया जाएगा, जिससे वे बार-बार देश में आ-जा सकेंगे। दूसरी ओर, कम Experienced Workers के लिए सात महीने का सिंगल-एंट्री वीजा पेश किया गया है, जिसमें वे सिर्फ एक बार देश में आकर काम कर सकेंगे। एक और महत्वपूर्ण बदलाव यह किया गया है कि Australian और New Zealand Standard Classification, (ANZSCO) स्किल लेवल 4 और 5 के तहत आने वाली नौकरियों के लिए, वीजा लिमिट को दो साल से बढ़ाकर तीन साल कर दिया गया है। इससे उन कामगारों को ज्यादा स्थिरता और सुरक्षा मिलेगी, जो इन श्रेणियों में काम कर रहे हैं।
न्यूजीलैंड में काम करने वालों के लिए Income Criteria क्या हैं?
न्यूजीलैंड सरकार ने Work Visa धारकों के परिवारों को साथ लाने के नियमों को भी स्पष्ट और अधिक व्यावहारिक बनाया है। यदि कोई व्यक्ति न्यूजीलैंड में Work visa holders है और अपने बच्चों व जीवनसाथी को न्यूजीलैंड लाना चाहता है, तो उसे एक Fixed minimum income criteria पूरा करना होगा। नए नियमों के अनुसार, अगर कोई Work visa holders अपने परिवार को न्यूजीलैंड बुलाना चाहता है, तो उसे सालाना 55,844 न्यूजीलैंड डॉलर यानी लगभग 27 लाख रुपये कमाने होंगे। यह Income Criteria यह सुनिश्चित करने के लिए रखा गया है कि परिवार के सदस्यों का जीवन स्तर सुरक्षित और संतुलित बना रहे। यह नियम उन वीजा कैटेगरीज पर लागू होता है, जो Employer Work Visa (AEWV) और Specific Purpose Work Visa (SPWV) के तहत आते हैं।
न्यूजीलैंड में किस-किस सेक्टर में जॉब अपॉर्च्युनिटीज उपलब्ध हैं?
न्यूजीलैंड में वीजा नियमों में बदलाव के बाद अब कई सेक्टर्स में जॉब Opportunity तेजी से बढ़ रही हैं। हेल्थकेयर सेक्टर में Nurses, Doctors, Caregivers और मेडिकल स्टाफ की भारी मांग है। इसके अलावा, कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री में इंजीनियर्स, आर्किटेक्ट्स और स्किल्ड लेबर की आवश्यकता है। हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म सेक्टर में शेफ, होटल मैनेजर्स और सर्विस स्टाफ के लिए अवसर बढ़ गए हैं। आईटी और टेक्नोलॉजी सेक्टर में Software Developers, Data Analysts और Network Engineers जैसे प्रोफेशनल्स की काफी मांग है। एग्रीकल्चर और हॉर्टिकल्चर में भी Seasonal Workers की जरूरत है, खासतौर पर ग्रेप पिकिंग और कीवी फसल के दौरान।
न्यूजीलैंड वर्क वीजा के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है?
न्यूजीलैंड वीजा के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को भी अब आसान और ऑनलाइन कर दिया गया है। सबसे पहले, आपको न्यूजीलैंड इमिग्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। आवेदन के लिए आपके पास कम से कम दो साल का Work Experience होना चाहिए। इसके अलावा, आपके पास एक मान्यता प्राप्त न्यूजीलैंड बेस्ड एम्प्लॉयर से जॉब ऑफर लेटर होना चाहिए। सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे Passport, Educational Certificate, Medical Report, Police Clearance Certificate और Job Offer Letter के साथ आवेदन करना होगा।
न्यूजीलैंड में काम करने का यह मौका भारतीयों के लिए क्यों खास है?
भारतीयों के लिए न्यूजीलैंड के नए वीजा नियम बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं। भारत में मौजूद विशाल Skilled Workforce के लिए न्यूजीलैंड एक बेहतरीन डेस्टिनेशन बन सकता है। English Language Skills, Technical Expertise और मेहनती स्वभाव भारतीय कामगारों को इंटरनेशनल जॉब मार्केट में और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाते हैं। इसके अलावा, न्यूजीलैंड का शांतिपूर्ण वातावरण, high standard of living और Better health services इसे भारतीय परिवारों के लिए एक आकर्षक स्थान बनाती हैं।
Conclusion
तो दोस्तों, न्यूजीलैंड सरकार द्वारा किए गए ये वीजा बदलाव न केवल उनकी अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे, बल्कि भारतीयों और अन्य विदेशी कामगारों को भी बेहतर अवसर प्रदान करेंगे। अगर आप भी विदेश में काम करने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है। अगर हमारे आर्टिकल ने आपको कुछ नया सिखाया हो, तो इसे शेयर करना न भूलें, ताकि यह महत्वपूर्ण जानकारी और लोगों तक पहुँच सके। आपके सुझाव और सवाल हमारे लिए बेहद अहम हैं, इसलिए उन्हें कमेंट सेक्शन में जरूर साझा करें। आपकी प्रतिक्रियाएं हमें बेहतर बनाने में मदद करती हैं।
GRT Business विभिन्न समाचार एजेंसियों, जनमत और सार्वजनिक स्रोतों से जानकारी लेकर आपके लिए सटीक और सत्यापित कंटेंट प्रस्तुत करने का प्रयास करता है। हालांकि, किसी भी त्रुटि या विवाद के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं। हमारा उद्देश्य आपके ज्ञान को बढ़ाना और आपको सही तथ्यों से अवगत कराना है।
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे GRT Business Youtube चैनल पर भी विजिट कर सकते हैं। धन्यवाद!”







UP Uttar Pradesh jila azamgarh
Plumber line ka jo ho chahe free ka ho fighting ka kam ho to bhi chalega safai ka ho to bhi chalega